रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने DIG के गनमैन अशोक तिवारी के घर से करीब 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली. वारदात के दौरान परिवार घर में सो रहा था. सुबह उठने पर अलमारी के लॉकर टूटे और सामान बिखरा मिला. हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने घर की रसोई में पूड़ी-अचार खाने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलने पर पुलिस, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. #Rewa #RewaNews #RewaCrimeNews #RewaPolice #TheftCase #RobberyNews #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews #CrimeNews #Chorhata #PoliceInvestigation #CCTVFootage #BreakingNews #RewaUpdate