Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।* *पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस किया बरामद।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुभाष अपनी पुलिस टीम के साथ 12 जुलाई 2026 को गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान गांव लोहानी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति टीटानी बस अड्डा से केहरपुरा रोड की तरफ पैदल जा रहा है, जिसके पास बिना लाइसेंस का अवैध देसी कट्टा एवं कारतूस है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत दबिश देकर उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजीत पुत्र राजकुमार निवासी गांव केहरपुरा, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* *तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।* पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। उसके विरुद्ध पहले भी थाना जुई क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े के 3-4 मामले दर्ज हैं। आरोपी ने बताया कि उसने उक्त अवैध हथियार अपनी निजी सुरक्षा के लिए खरीदा था। आरोपी के विरुद्ध थाना जुई कला में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। — पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 13, 2026