चित्रकूट में पत्रकार के घर दबंगई का आरोप, महिलाओं से अभद्रता और मंगलसूत्र छीने जाने से मचा हड़कंप
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सालिकपुर में एक पत्रकार ने 30 से अधिक लोगों पर घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान नहा रही महिला का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने तथा फर्जी एससी/एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित पत्रकार ने आरोपियों से परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
#chitrakootpolice