Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

मूंग खरीदी और ई-टोकन के विरोध में भोपाल कूच - नर्मदापुरम में किसानों ने तोड़े दो बैरिकेट्स - झड़प में पुलिसकर्मी घायल, 14 नेता हिरासत में अनोखा तीर, नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार को 'भोपाल कूच के लिए निकले किसानों और पुलिस के बीच नर्मदापुरम में भारी तनाव की स्थिति बन गई। मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर राजधानी जा रहे किसानों को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद किसान बैरिकेट्स तोड़कर आगे बढ़ गए, जिससे पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस झूमाझटकी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अब तक 14 किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। नर्मदा पूजन के बाद कूच, सुरक्षा घेरा तोड़ा प्रदेश के 13 सहयोगी किसान संगठनों के हजारों किसान मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए भोपाल की ओर रवाना हुए थे। प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए भोपाल तिराहा और परमश्री क्षेत्र में भारी बैरिकेडिंग कर रस्सियों से सुरक्षा घेरा बनाया था। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद किसान आगे बढ़ने पर अड़े रहे और दो प्रमुख बैरिकेट तोड़ दिए। इसी दौरान हुई छीना-झपटी में एक पुलिसकर्मी के हाथ में चोट लग गई। कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए शहर के सभी प्रवेश द्वारों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। भोपाल-बुधनी रोड स्थित डोंगरवाड़ा तिराहे पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ने स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। प्रशासन ने बिना अनुमति के निकाले जा रहे इस मार्च पर सख्ती दिखाते हुए 14 प्रमुख किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। सेठानी घाट पर हनुमान चालीसा का पाठ, चेतावनी दी नेताओं की धरपकड़ और नजरबंद किए जाने की कार्रवाई से नाराज किसानों ने सेठानी घाट पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने मौके पर मौजूद एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और डीएसपी से कार्रवाई का कारण पूछते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने दो मिनट का मौन रखा और घाट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। आक्रोशित किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके आंदोलन को बलपूर्वक रोका गया तो वे नर्मदा नदी में कूदने या जहर खाने जैसे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे। हरदा के किसान नेताओं को रोककर किया गिरफ्तार हरदा जिले के किसानों को सोमवार को नर्मदापुरम जाते समय पुलिस ने रोक दिया। किसान शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल तक प्रस्तावित पैदल मार्च में शामिल होने जा रहे थे। प्रदेश के 13 किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले भोपाल कूच की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने ग्राम अबगांव खुर्द के पास बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक दिया। वहीं, टिमरनी पुलिस ने हरदा और नर्मदापुरम जिले की सीमा पर गंजाल नदी के पुल पर भी किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया। यहां पर किसान नेताओं को गिरफ्तार कर एक गार्डन में नजरबंद किया गया। हालांकि प्रशासन ने गिरफ्तार किसान नेताओं को भोजन तक कराया। देर रात को पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रिहा करने का समाचार प्राप्त हुआ है।

Harda, Harda | Jul 28, 2026

MORE NEWS

किसान आंदोलन अपडेट

 

भोपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

दैनिक अनोखा तीर, हरदा- किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी भोपाल की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे आंदोलनकारियों की राजधानी की ओर आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके।

यदि आप आज भोपाल की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

किसान आंदोलन अपडेट भोपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दैनिक अनोखा तीर, हरदा- किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी भोपाल की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे आंदोलनकारियों की राजधानी की ओर आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके। यदि आप आज भोपाल की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Harda, Harda | Jul 29, 2026

🙏 125 साल पुराने मंदिर में गूंजा राम नाम! 🚩

हरदा के ऐतिहासिक पट्टाभिराम मंदिर में 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
✅ 24 घंटे अखंड राम नाम जप
✅ सवा करोड़ राम नाम जप का संकल्प पूर्ण
✅ काकड़ आरती, प्रभातफेरी और विशाल भंडारा
✅ देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

रिमझिम बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। एक बार फिर हरदा आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का केंद्र बन गया। ❤️

जय श्री राम 🚩 | जय गुरुदेव 🙏

#Harda #GuruPurnima #RamNaam #PattabhiramMandir #SpiritualIndia Bhakti HardaNews MadhyaPradesh RamBhakt Harikirtan AnokhaTeer DailyAnokhaTeer

🙏 125 साल पुराने मंदिर में गूंजा राम नाम! 🚩 हरदा के ऐतिहासिक पट्टाभिराम मंदिर में 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। ✅ 24 घंटे अखंड राम नाम जप ✅ सवा करोड़ राम नाम जप का संकल्प पूर्ण ✅ काकड़ आरती, प्रभातफेरी और विशाल भंडारा ✅ देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु रिमझिम बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। एक बार फिर हरदा आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का केंद्र बन गया। ❤️ जय श्री राम 🚩 | जय गुरुदेव 🙏 #Harda #GuruPurnima #RamNaam #PattabhiramMandir #SpiritualIndia Bhakti HardaNews MadhyaPradesh RamBhakt Harikirtan AnokhaTeer DailyAnokhaTeer

Harda, Harda | Jul 29, 2026

हरदा में घर मात्र 7000 ₹ और 11000 ₹ में साथ में फर्नीचर फ्री ?

पता : घंटाघर के पास मौर्य कांपलेक्स के पीछे गजानंद मंदिर वाली गली में हरदा Call: 9826072626

#harda #🏠

हरदा में घर मात्र 7000 ₹ और 11000 ₹ में साथ में फर्नीचर फ्री ? पता : घंटाघर के पास मौर्य कांपलेक्स के पीछे गजानंद मंदिर वाली गली में हरदा Call: 9826072626 #harda #🏠

Harda, Harda | Jul 29, 2026