वरखा त्रेहान ने अभिजीत दीपके पर की काली स्याही की बरसात
दिल्ली में CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला #बरखा_त्रेहान ने घटना के बाद पहली बार मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। बातचीत के दौरान वह भावुक हो गईं और रोते हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। बरखा ने स्याही फेंकने की वजह भी बताई और आरोप लगाया कि इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।
बरखा त्रेहान ने दावा किया कि घटना के बाद अभिजीत दीपके के समर्थकों ने उनके साथ बदसलूकी की। उनका आरोप है कि उनके बाल खींचे गए, शरीर पर खरोंचें मारी गईं और उन्हें बुरी तरह पीटा गया। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली पुलिस समय पर हस्तक्षेप नहीं करती तो उनकी जान भी जा सकती थी।
बरखा ने यह भी कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। उनके मुताबिक, वह शांतिपूर्ण विरोध के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जिस कार्यक्रम में यह घटना हुई, उसका वास्तविक NEET मुद्दे से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित था।