शासन के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित टोल प्लाज़ा पर विशेष अभियान चलाकर #सुलतानपुर_पुलिस द्वारा ड्रंकन ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न/हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट एवं अवयस्क वाहन संचालन के विरुद्ध अब तक 422 चालान किए गए हैं तथा ₹27,54,810 शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है।
वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।