मेधावी परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, शिक्षा के महत्व पर अधिकारियों ने किया प्रेरित
#बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सकरबासा दुर्गा स्थान परिसर में बेटर सोसाइटी, सकरबासा के तत्वावधान में मेधावी एवं आगामी मैट्रिक परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 250 छात्र-छात्राओं को पुस्तकें और कॉपियां भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.