⏩नशा मुक्ति जनजागरूकता को लेकर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
⏩कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन एवं मेरा युवा भारत के सहयोग से रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सकारात्मक सामाजिक संदेश देना था। जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों एवं अन्य गैर-सरकारी संस्थानों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
⏩ प्रतियोगिताओं में लघु फिल्म, स्लोगन लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद, संगीत, लोकगीत, नृत्य, नाटक एवं काव्य पाठ जैसी विधाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने किशोर एवं युवाओं में नशे से दूरी बहुत जरूरी विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर जनजागरूकता का संदेश दिया।
@jansamparkmp