Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अवैध प्लाटिंग पर लिया बड़ा एक्शन औचक निरीक्षण के दौरान 10 से 12 एकड़ भूमि पर मिली अवैध कॉलोनी, एफआईआर के निर्देश, संलिप्त कर्मचारियों पर भी होगी कार्रवाई ______________________________ रीवा जिले में अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने शहर से सटे गड़रिया क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 10 से 12 एकड़ से अधिक भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति से कालोनी का निर्माण और प्लाटिंग करके जमीन की बिक्री करते पाई गई। संबंधित भूमि पर नियमों को दरकिनार कर भूखंडों का निर्माण एवं बिक्री की गई है। इस आवासीय परिसर में सड़क, बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। कलेक्टर ने अवैध रूप से कालोनी निर्माण पर पटवारी को जमकर फटकार लगाई। कालोनी में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के प्लॉटों का सीमांकन करने तथा अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित कॉलोनाइजरों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध प्लाटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना अनुमति कृषि भूमि का उपयोग बदलकर प्लॉट काटने वाले लोगों के खिलाफ राजस्व एवं नगर प्रशासन के नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन व्यक्तियों ने अवैध रूप से प्लॉट बेचे हैं उनकी यदि अन्य जमीने हैं तो उनकी कुर्की करके कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे कालोनी वासियों की परेशानी दूर हो। शहर के आसपास की अन्य अवैध कालोनियों पर भी शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम हुजूर तथा अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध प्लांटिंग में यदि किसी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करें। अवैध प्लाटिंग को संरक्षण देने या अनदेखी करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। #Rewa #रीवा

Huzur Nagar, Rewa | Jul 23, 2026

MORE NEWS