उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के बीच सालों से गूंजने वाली आवाज 'भंडारा कर दो बाबूजी...' अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है।
शिवसेतु पर श्रद्धालुओं से जरूरतमंदों के लिए भंडारा कराने की अपील करने वाले और सोशल मीडिया पर 'भंडारा किंग' के नाम से मशहूर रमाशंकर गुप्ता का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है। उनका शव गुरुवार को हर की पैड़ी क्षेत्र स्थित एक सार्वजनिक शौचालय से बरामद हुआ।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई वारिस सामने नहीं आता है तो नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल भंडारा किंग को नहीं पहचान पाई और उसने शव को अज्ञात में जिला अस्पताल में रखवा दिया।
#Haridwar #ViralTrend #BhandaraKaraDoBabuji | #ZeeNews