
थाना सिविल लाइन पुलिस ने ग्राम पुछी में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा — 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई पीतल धातु के बर्तन एवं विद्युत उपकरण बरामद
थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुछी में फरियादी किशोरी अहिरवार एवं उनके परिजन मजदूरी हेतु दिल्ली में थे। इसी दौरान घर में चोरी की घटना की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए।
थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं जांच के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त 4 आरोपियों-
1. विजय प्रजापति पिता रामप्यारे प्रजापति,
2. बृजेश अहिरवार पिता रामप्यारे अहिरवार,
दोनों निवासी ग्राम पुछी
3. चंद्रभान उर्फ कृष राजपूत पिता पन्नालाल राजपूत, निवासी गल्ला मंडी के पीछे छतरपुर, थाना सिविल लाइन
4. विधि विरुद्ध किशोर
को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों द्वारा चोरी की गई सामग्री आपस में बांट ली गई थी। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पीतल धातु के विभिन्न प्रकार के बर्तन, विद्युत उपकरण मिक्सी, मिक्सी जार, प्रेस कुल अनुमानित कीमत ₹30,000 की संपत्ति बरामद की गई है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, सहायक उप निरीक्षक गोकुल मरावी, प्रधान आरक्षक पवन सोनी, जय बेदी, आरक्षक अरविंद, हरिशरण, सूरजभान, हरेंद्र एवं अरविंद सिंह की भूमिका रही।