रोजगार मेले में 63 युवाओं को मिला रोजगार
-----------
#युवा_संगम_कार्यक्रम के तहत रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। मऊगंज कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में सतपुड़ा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मऊगंज में #रोजगार_मेला आयोजित किया गया। मेले में शामिल 9 कंपनियों ने 63 युवाओं का चयन किया। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर में 13, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर में 10, सीआईआई एमसीसी इंदौर में 7, आपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात में एक, एमआरएफ टायर्स लि. दहेज में 9, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा में 5, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमि. रीवा में 6, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 8 तथा हायर अप्लीएन्सेस पुणे में 4 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj