चंबाघाट के होटल में SIU की कार्रवाई, 41.08 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
सोलन पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंबाघाट के समीप एक होटल के कमरे से 41.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में पंजाब के पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 25 जुलाई 2026 को SIU टीम ने चंबाघाट के पास स्थित होटल के कमरा नंबर 303 में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में ठहरे तीन व्यक्तियों के कब्जे से 41.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार तरीखा (35), पुत्र दिनेश कुमार, निवासी सुखेरा बस्ती, अबोहर, जिला फाजिल्का, पंजाब; उसकी पत्नी संदीप कौर उर्फ नेहा (35), निवासी सुखेरा बस्ती, अबोहर, पंजाब और युवराज सिंह (25), पुत्र हरभजन सिंह, निवासी न्यू जनता नगर, जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Solan #Chambaghat #SolanPolice #HimachalPolice #NDPSAct #DrugBust #Chitta