
#सरकारी विद्यालय में #चोरी करने वाला चोर #गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सिटी रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत सितारगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए*-
▶️मुखबिर की सूचना पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कुंवरपुर में ताला तोड़कर स्प्रे मशीन चोरी कर सीसीटीवी क्षतिग्रस्त करने वाला शातिर चोर रोशनलाल स्प्रे मशीन सहित गिरफ्तार किया गया
▶️ दिनांक 08.07.2026 को किसी अज्ञात चोर द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुंवरपुर के बंद परिसर का ताला तोड़कर विद्यालय में अवैध रूप से प्रवेश किया गया। अभियुक्त द्वारा पहचान छिपाने एवं गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं उनकी वायरिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा विद्यालय परिसर में रखी स्प्रे मशीन और तोड़ा गया वायर चोरी कर ले गया।
▶️ घटना की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य विकाश पाण्ड्य द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 334/2026, धारा 305ए/331(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 कैलाश देव के सुपुर्द की गई।
▶️राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुंवरपुर में हुई चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त रोशन लाल पुत्र रामशकल, निवासी ग्राम गोठा, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र लगभग 30 वर्ष, को गोठा से बेगुल डाम जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई स्प्रे मशीन शत-प्रतिशत बरामद की गई। चोरी का माल बरामद होने के फलस्वरूप मुकदमा उपरोक्त में धारा 324(3)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक- श्री सुंदरम शर्मा
एसएसई जावेद मलिक
एसआई कैलास देव कस्बा इंचार्ज
हेoकाo श्रीभुवन
कo अशोक बोरा