श्री आईनाथ इंग्लिश एकेडमी में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 28 से
बालेसर । कस्बे के निकटवृती मोकमगढ धीरपुरा स्थित श्री आईनाथ इंग्लिश एकेडमी में आगामी 28 सितम्बर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा । जिसमें पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलो से सैकड़ो की तादाद में टीमें भाग लेगी जिसको लेकर तैयारिया युद्व स्तर पर की जा रही हैं।
श्री आईनाथ इंग्लिश एकेडमी में डायरेक्टर गोपालसिंह भाटी ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में आगामी 28 सितम्बर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा । जिसमें प्रदेश भर की टीमें भाग लेगी । प्रतियोगिता को लेकर ब्लॉक में तैयारिया चल रही है। उन्होने बताया कि इसी विद्यालय में अभी हॉल ही में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें छात्र एंव छात्रा वर्ग दोनो में इसी विद्यालय की टीमें विजेता रही थी । उक्त दोनो टीमे अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।