यूपी चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल जिलों का दौरा कर रहे हैं और अपने कैंडिडेट घोषित कर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने मऊ जिले की मधुबन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने गोरखपुर में जलभराव, बाढ़ की समस्या, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और आरक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सांसदों के कथित बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मंच से सुना था कि गोरखपुर ‘स्पेन’ बन गया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह सुनकर वह तत्काल वीजा काउंटर ढूंढने निकल पड़े कि शायद अराइवल वीजा की जरूरत पड़ेगी और पासपोर्ट भी बनवाना पड़ेगा।
#ChandrashekharAzad #gorakhpur