Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास पर मामला दर्ज **बालेसर/चामू।** चामू थाना क्षेत्र के ठाडिया गांव में विवाहिता पूनम कंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। पीहर पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति और सास के खिलाफ चामू थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के साथ एफएसएल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूनम कंवर की शादी अप्रैल 2024 में ठाडिया निवासी समुद्रसिंह के साथ हुई थी। मृतका के पिता खेतसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने की बात कहकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पति और सास उस पर नकदी तथा सोना-चांदी लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार रात पति और सास ने पूनम को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतका के मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे, जिसके आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना पर चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा एफएसएल सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। वहीं घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पीहर पक्ष के लोग बालेसर सीएचसी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tinwari, Jodhpur | Jul 11, 2026
दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास पर मामला दर्ज **बालेसर/चामू।** चामू थाना क्षेत्र के ठाडिया गांव में विवाहिता पूनम कंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। पीहर पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति और सास के खिलाफ चामू थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के साथ एफएसएल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूनम कंवर की शादी अप्रैल 2024 में ठाडिया निवासी समुद्रसिंह के साथ हुई थी। मृतका के पिता खेतसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने की बात कहकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पति और सास उस पर नकदी तथा सोना-चांदी लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार रात पति और सास ने पूनम को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतका के मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे, जिसके आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना पर चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा एफएसएल सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। वहीं घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पीहर पक्ष के लोग बालेसर सीएचसी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - Tinwari News