
डेंगू रोधी माह 2026: पीएचसी मोरनी ने चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए बचाव के उपाय
मोरनी। डेंगू रोधी माह 2026 के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मोरनी में संस्था प्रभारी डॉ. सुनील दहिया के निर्देशानुसार डेंगू जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई तथा गांवों में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए और डेंगू से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, खुले पानी के बर्तनों को ढककर रखने तथा घर और आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी। साथ ही प्रत्येक रविवार को "ड्राई डे" मनाकर कूलर, गमले, टंकियों और अन्य जल संग्रहण वाले स्थानों की सफाई करने की अपील की गई।
इस अवसर पर वेद प्रकाश (एमपीएचडब्ल्यू), कमलेश कुमारी एवं पूनम सूद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
#डेंगूरोधीमाह2026 #PHCMorni #DengueAwareness #HealthDepartment #Morni #Haryana #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण