Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

लगातार बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, पुराने बिजलीघर में धरने पर बैठे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, हुआ हनुमान चालीसा पाठ झींझक क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। झींझक के पुराने बिजलीघर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई गई। विरोध प्रदर्शन देर रात 12 बजे शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक चला। धरने के दौरान मौजूद लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर बिजली विभाग के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाते और मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। उनका कहना था कि दिन हो या रात, लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बच्चे, बुजुर्ग, व्यापारी और किसान सभी बिजली संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। धरने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले से क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार को भी अवगत करा दिया गया है, ताकि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार कराया जा सके। वहीं, गुरुवार शाम करीब चार बजे तक बिजली विभाग की ओर से कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नही मिली ज़ब मामले में मामले में झींझक विद्युत केंद्र के एसडीओ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jun 19, 2026

MORE NEWS

लगातार बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, पुराने बिजलीघर में धरने पर बैठे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, हुआ हनुमान चालीसा पाठ झींझक क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। झींझक के पुराने बिजलीघर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई गई। विरोध प्रदर्शन देर रात 12 बजे शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक चला। धरने के दौरान मौजूद लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर बिजली विभाग के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाते और मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। उनका कहना था कि दिन हो या रात, लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बच्चे, बुजुर्ग, व्यापारी और किसान सभी बिजली संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। धरने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले से क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार को भी अवगत करा दिया गया है, ताकि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार कराया जा सके। वहीं, गुरुवार शाम करीब चार बजे तक बिजली विभाग की ओर से कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नही मिली ज़ब मामले में मामले में झींझक विद्युत केंद्र के एसडीओ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। - Sikandra News