Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

छोटा खीरी में 7 लाख की लागत से डीप बोरिंग सह जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत टीटीडीह पंचायत के छोटा खीरी गांव में शनिवार को जिला परिषद मद से स्वीकृत डीप बोरिंग सह जलमीनार निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। करीब 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना का शुभारंभ जिला परिषद क्षेत्र संख्या-17 की सदस्य अमोदिनी महतो ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। निर्माणाधीन जलमीनार सानाराइज इंग्लिश स्कूल के सामने हरेकृष्णा महतो के घर के समीप स्थापित की जाएगी। योजना पूरी होने के बाद छोटा खीरी सहित आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना से क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं हर घर तक पहुंचाने के लिए लगातार विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने योजना के शिलान्यास पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। #Tags #Rajnagar #SeraikelaKharsawan #Jharkhand #DeepBoring #WaterTower #DrinkingWater #AmodiniMahato #ZilaParishad #TTDihPanchayat #ChhotaKhiri #Development #VillageDevelopment #WaterProject

MORE NEWS