पालमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनआई एक्ट मामले में उद्घोषित अपराधी अश्वनी कुमार गिरफ्तार
न्यूज टुडे हिमाचल | पालमपुर
कांगड़ा पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पालमपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (NI) एक्ट के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए अश्वनी कुमार, निवासी भरमात, तहसील पालमपुर, को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसका विधिवत चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया। इसके पश्चात नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज टुडे हिमाचल
सटीक खबर, सबसे पहले