आभार
कल उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के "पंचम मीटिंग ऑफ" कार्यक्रम में मुझे सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए मेरे छोटे से प्रयासों को इस सम्मान के रूप में सराहा गया, इसके लिए मैं कमेटी के समस्त पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
पत्रकारिता समाज की आवाज होती है और यह सम्मान मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर *श्री हरि सिंह बबलू जी* का विशेष आभार, जिनके स्नेह और सहयोग से मुझे यह मान-सम्मान प्राप्त हुआ। साथ ही मैं पत्रकार जगत के अपने सभी वरिष्ठ, सहयोगी और मित्रों का भी धन्यवाद करता हूँ, जिनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। यह सम्मान मेरे परिवार, पाठकों और शुभचिंतकों को समर्पित है। आगे भी निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करता रहूंगा।
आप सभी के स्नेह का आकांक्षी
*हरि ओम प्रकाश* पत्रकार
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत,*
Basti, Basti | Jul 13, 2026