
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रेमी-प्रेमिका के एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। दोनों बुलेट से रामगंगा नदी के पुल पर पहुंचे थे। सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी की। आपस में कुछ देर तक बात करते रहे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले युवक ने अपने ताऊ के मोबाइल पर वॉट्सऐप संदेश भेजा। इसमें सने लिखा कि मैं मरने जा रहा हूं। बाइक पुल के पास खड़ी है, आकर ले जाना। मामला सामने आने के बाद कटघर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की है। हालांकि, देर शाम तक दोनों का पता नहीं लग पाया है। कटघर थाना क्षेत्र से प्रेम-प्रसंग में नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिल्ली-लखनऊ हाइवे बाइपास स्थित रामगंगा पुल से प्रेमी युगल के छलांग लगाने की खबर सामने आई। दोनों कटघर क्षेत्र के ही रहने वाले है। नदी में छलांग लगाने से पहले युवक ने अपने ताऊ को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा- 'ताऊ, मैं मरने जा रहा हूं। बाइक पुल पर खड़ी है, दूसरी चाबी लेकर आ जाना।'
मामले में सामने आया है कि पुल से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक ने उसी समय दोनों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक वह उन तक पहुंचता, दोनों नदी में कूद चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
#moradabad
Amroha, Amroha | Jul 12, 2026