जनकपुरधाम में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय बैठक: पिलर मरम्मत और समन्वय पर बनी सहमति
जनकपुरधाम:
नेपाल और भारत के बीच सीमा सुरक्षा और प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनकपुरधाम स्थित मिथिला यात्री निवास में एक महत्वपूर्ण समन्वय एवं समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सीमा स्तंभों (पिलर) की स्थिति और उनकी समय पर मरम्मत को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में इन जिलों के अधिकारी हुए शामिल
इस महत्वपूर्ण बैठक में नेपाल के पांच सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें सप्तरी, सिराहा, धनुषा, महोत्तरी और पर्सा शामिल हैं। वहीं, भारतीय पक्ष से बिहार के सीमावर्ती जिलों सुपौल, मधुवनी, सीतामढी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के प्रतिनिधि शामिल हुए।