साहित्यकार दिनेश रावत को लोक साहित्य संरक्षण के लिए बड़ा सम्मान...
रवांई क्षेत्र की लोक संस्कृति, लोक साहित्य और रवांल्टी लोकभाषा के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार दिनेश रावत को 'श्रम श्री साहित्य सम्मान' से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान देहरादून में आयोजित 'श्रम श्री साहित्य एवं नाट्य सम्मान समारोह' में प्रदान किया गया। वर्षों से लोक परंपराओं, लोकदेवताओं, लोकगाथाओं और मातृभाषा के संरक्षण में सक्रिय दिनेश रावत का यह सम्मान उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है।
पहाड़ समाचार की ओर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
#DineshRawat #ShramShriSahityaSamman #Uttarakhand #LokSahitya #LokSanskriti #Ravain #HindiLiterature #Dehradun #Culture #Award Dinesh Rawat