Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

आज दिनांक 22.06.2026 को श्री सौरभ सुमन यादव,भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019 बैच) ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के समय अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) श्री शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो. सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास और आम जन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि आम जन को उसका समय से लाभ मिल सके । सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि और सामाजिक सुरक्षा इत्यादि का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया है कि वे पूरी निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें और आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें एवं उसका सहानुभूति पूर्वक समाधान करें। #NetworkBihar #motiharidm #eastchamparandm #motiharibihar #MotihariNews #motiharisp #motiharipolice

Sidhaw, West Champaran | Jun 22, 2026

MORE NEWS