Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

प्रेस विज्ञप्ति जिला परिषद, कैमूर (भभुआ) दिनांक: 24 जून 2026 आज जिला परिषद, कैमूर (भभुआ) की सामान्य बैठक जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में माँ मुंडेश्वरी सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष, सभी जिला परिषद सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विकास कार्यों, ग्रामीण सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, स्वच्छता तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को रखा गया, जिन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिया गया। साथ ही विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी पर विशेष बल दिया गया। अध्यक्ष महोदय ने सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर जिले के समग्र विकास हेतु कार्य करने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jun 25, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 25.07.2026*
==================

"सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को सौंपा बंदोबस्त पर्चा

राज्य सरकार के "सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज कैमूर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले के लिच्छवि भवन, कैमूर(भभुआ) में किया गया । 

​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा की गई, जिसमें जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

उपस्थित अधिकारियों एवं लाभुकों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा और सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में जनहित में किए गए कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

लाईव प्रसारण के उपरांत, जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के चिन्हित भूमिहीन एवं पात्र लाभुकों को 'बंदोबस्त पर्चा' (भूमि अधिकार पत्र) का वितरण किया गया।

पर्चा वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "सेवा संकल्प एवं समर्पण" अभियान के तहत प्रशासन अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भूमिहीनों को बंदोबस्त पर्चा उपलब्ध कराना इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे उन्हें समाज में एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त होगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राजस्व शाखा के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी और बंदोबस्त पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुक मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 25.07.2026* ================== "सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को सौंपा बंदोबस्त पर्चा राज्य सरकार के "सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज कैमूर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले के लिच्छवि भवन, कैमूर(भभुआ) में किया गया । ​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा की गई, जिसमें जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं लाभुकों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा और सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में जनहित में किए गए कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। लाईव प्रसारण के उपरांत, जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के चिन्हित भूमिहीन एवं पात्र लाभुकों को 'बंदोबस्त पर्चा' (भूमि अधिकार पत्र) का वितरण किया गया। पर्चा वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "सेवा संकल्प एवं समर्पण" अभियान के तहत प्रशासन अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भूमिहीनों को बंदोबस्त पर्चा उपलब्ध कराना इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे उन्हें समाज में एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राजस्व शाखा के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी और बंदोबस्त पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुक मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 25, 2026

Kaimur, Bihar | Jul 25, 2026

प्रेस विज्ञप्ति जिला परिषद, कैमूर (भभुआ) दिनांक: 24 जून 2026 आज जिला परिषद, कैमूर (भभुआ) की सामान्य बैठक जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में माँ मुंडेश्वरी सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष, सभी जिला परिषद सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विकास कार्यों, ग्रामीण सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, स्वच्छता तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को रखा गया, जिन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिया गया। साथ ही विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी पर विशेष बल दिया गया। अध्यक्ष महोदय ने सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर जिले के समग्र विकास हेतु कार्य करने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Kaimur News