घडालवीं में ग्रामीणों को वितरित किए पौधे
3 अगस्त 2026
बीना चौहान
विकास खंड कार्यालय घुमारवीं द्वारा जलागम परियोजना के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ग्राम पंचायत घडालवीं में ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए। इन पौधों को ग्रामीण आजीविका के लिए वितरित किया गया जिससे ग्रामीण अपनी आजीविका में बढ़ोतरी कर सकें।इस पौधों में फलदार पौधे जिसमे लीची,आम,पपीता आदि के पौधे वितरित किए गए।इसी परियोजना के तहत भराड़ी पंचायत,बरोटा , हटवाड़ और मरहाना पंचायत में भी पौधा वितरण का कार्य विभाग द्वारा किया गया।