पटना जिले के बिहटा स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी), यूजीसी के तत्वावधान में 6 से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित छह दिवसीय लघु अवधि/संकाय विकास कार्यक्रम "रोगों के गणितीय मॉडलिंग" का शुभारंभ सोमवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के कार्यक्रम निदेशक डॉ. एस. के. परिदा, कार्यक्रम के समन्वयक एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत के. श्रीवास्तव, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के सहायक अधिष्ठाता डॉ. अनुप कुमार केशरी, विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कोलेकर, प्रो. जिमसन मैथ्यू, डीन (एसए), डॉ. एनके तोमर, एसोसिएट डीन (संसाधन) सहित संस्थान के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। #bihtapatna #iitpatna #Bihar
Maner, Patna | Jul 6, 2026