
देहरा: नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य धर्मपाल ने लिया पूर्व मंत्री रमेश धवाला का आशीर्वाद #PanchayatElection #kangralive #dehra
देहरा (कांगड़ा)। जिला परिषद वॉर्ड 32 ठाकुरद्वारा (देहरा) से नवनिर्वाचित सदस्य धर्मपाल ने आज पूर्व मंत्री रमेश धवाला से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद धर्मपाल का यह पहला औपचारिक दौरा माना जा रहा है।
गौरतलब है कि धर्मपाल ने इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को हराकर बड़ी जीत हासिल की है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में उनका कद तेजी से बढ़ा है। जीत के बाद अब उन्होंने वरिष्ठ नेता रमेश धवाला से मुलाकात कर आगे के मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
वहीं, पंचायत राज चुनावों के बाद पूर्व मंत्री रमेश धवाला का प्रभाव भी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ज्वालामुखी क्षेत्र में उनके समर्थित तीन जिला परिषद सदस्य, कई प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच उनसे मुलाकात कर चुके हैं।
अब देहरा क्षेत्र से भी पंचायत राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का उनके पास पहुंचना शुरू हो गया है। धर्मपाल की यह मुलाकात इसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद धवाला का क्षेत्रीय प्रभाव और मजबूत हुआ है, जिसका असर आने वाले समय में स्थानीय राजनीति पर साफ देखा जा सकता है।
Kangra, Kangra | Jun 3, 2026