कैमूर जिले में अत्यधिक बारिश, आकाशीय बिजली (वज्रपात) और पहाड़ी नदी-नालों में अचानक आने वाली बाढ़ (flash floods) की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन, कैमूर (भभुआ) सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें:
नदी और झरनों से दूर रहें: तेलहार कुंड, करकट गढ़, और पहाड़ी इलाकों के अन्य जलप्रपातों व नदी-नालों के समीप जाने से पूरी तरह बचें। अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा अत्यधिक है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Jul 20, 2026