
*मेले और उत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग : अनुराग शर्मा*
*राज्यसभा सांसद ने जयसिंहपुर राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत*
:
जयसिंहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने राज्यसभा सांसद का स्वागत किया और उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शोभा बढ़ाने पर उनका हार्दिक आभार प्रकट किया। खेल मंत्री ने उत्सव समिति की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख हिस्सा हैं तथा इन्हें संजोकर रखना समाज के हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। ऐसे उत्सवों से समाज में आपसी सहयोग, समरसता, सौहार्द और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। प्रदेश में आयोजित होने वाले ये पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध परंपराओं एवं संस्कृति का सजीव दर्शन कराते हैं, जिससे हमारी उच्च धरोहर आने वाली पीढ़ियों तक सुगमता से हस्तांतरित होती है। इन उत्सवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर बेहतरीन अवसर प्राप्त होते हैं।इस से पूर्व दूसरी संध्या में पंहुचने पर दशहरा कमेटी की तरफ से आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने उन्हें शाल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । विशिष्ट अतिथि एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा को एसडीएम संजीव ठाकुर ने शाल टोपी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, उत्सव समिति के सरकारी तथा गैर-सरकारी सदस्य, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या अरविंद राजपूत व सुनील मस्ती के नाम रही
जयसिंहपुर । राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में वॉलीवुड गायक अरविंद राजपूत , सुनील मस्ती ,बंटी इंदौरिया , रखी गौतम ,संजीव दीक्षित ऋषिका कपूर ,धीरज शर्मा ने खूब धमाल मचाया । सभी गायकों ने एक से बढ़ कर एक गाने गा कर लोगों को भरपूर मनोरंजन किया ।
संजीव दीक्षित ने चाहूँगा में तुझे साँझ सवेरे , भेड़ा टेरिया नीलमा, हरि डालिए सुपाइन च मिलना जरूर, पक्की कनका आदि गाने गाये ।
इसके बाद मंच पर धीरज शर्मा ने कि परलिया धारा पंछी कूकू बोलदा, भला स्पाहिया डोगरेया रस्लाइयाँ रसलियाँ धारा, इस गरांयें देया लंबड़ा आदि गाने गाकर खूब तालियाँ बटोरी ।
धीरज शर्मा के बाद मंच पर आए बंटी इंदौरीया ने तू मुंडू कांगड़े दा , ढोल शराबी , असी बंदे पहाड़ी
तेरे घुटणु काड़ा सरदारनिए
तेरी वे डाइवरो कनाडा बलिया , दिल लेगी कुड़ी गुजरात दी सहित एक से बढ़कर एक गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया ।
इसके बाद ऋषिका कपूर शिवा कैलाशों के वासी गाकर महिला भक्तिमय कर दिया इसके बाद उन्होंने कपड़ेयाँ धोआँ केन रोआँ कुंजुआ गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया ।
इसके बाद मच पर आए सुनील मस्ती ने हो के जुदा तनहाइयाँ गाने से शुरुआत की ।कुछ सेलड़ियाँ कुछ पिलड़ियाँ , ओया वो ल लारिया बैठने जो दूँगी पंद
दिल ते ज़ख़म खाते हैं उनको प्यार करते हैं
पहाड़ी गाने लोगो को खूब भाये । उसके बाद रखी गोतम ने मंच संभाला ।राखी गोतम ने शैयार तू तो बदला नहीं है , कोई मिल गया, सात समुंदर पार से पीछे पीछे , फूलों सा चेहरा तेरा गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया ।
सन्ध्या के अंत मे अरविन्द राजपूत ने मंच सम्भाला । उन्होंने इक हसीना थी एक दीवाना था गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की । इसके बाद दिल का दरिया , जाने जाना , बचना ए हसीनो लो में आ गया,कोई मिल गया , ओम शांति ओम , जाट यमला पगला गाने गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया । जब अरविन्द ने खाई के पान बना रसवाला गाया तो युवा दर्शकों ने खूब ठुमके लगाए ।इस के बाद अरविन्द ने एक से बढ़ एक हिंदी पहाड़ी गाने गाकर लोगों को कार्यक्रम के अंत तक पंडाल बांधे रखा
Dharmpur, Mandi | Oct 20, 2026