Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#रामनगर में आपदा से टूटी #बेलगढ़ नहर से 800 एकड़ धान की फसल पर संकट, #आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई बेलगढ़ नहर के पुनर्निर्माण में हो रही देरी से आक्रोशित छोई क्षेत्र के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने #उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय रामनगर का घेराव किया। #किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द नहर की मरम्मत कराने और सिंचाई जल की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई। #प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 24 जुलाई 2026 को आई आपदा के दौरान बेलगढ़ नहर किलोमीटर 2.650 पर एक विशाल वृक्ष गिरने से पक्की दीवारें (पुस्ते) पूरी तरह टूट गई थीं, जिससे पानी का बहाव ठप हो गया। बेलगढ़ नहर क्षेत्र के लगभग 24 राजस्व गांवों की कृषि व्यवस्था की मुख्य रीढ़ है। इस नहर के ठप होने से छोई क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की लगभग 800 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। #ग्रामीणों ने बताया कि इस समय खेतों में धान की रोपाई का मुख्य सीजन चल रहा है, जिसमें सिंचाई के पानी की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। नहर टूटने के कारण खेतों में रोपी जा चुकी धान की पौध पानी के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। #एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह गंभीर मुद्दा भी उठाया कि पूर्व में आई आपदा के दौरान कराए गए कार्यों का लाखों रुपये का भुगतान ठेकेदारों को आज तक नहीं मिल पाया है। भुगतान न होने से ठेकेदारों में अविश्वास का माहौल है, जिसके कारण वर्तमान मरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है। इसके अलावा नहर में जगह-जगह भारी मात्रा में जमा सिल्ट और मलबे की सफाई की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। अधिकारियों को तलब कर दिया एक सप्ताह का आश्वासन मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी रामनगर ने तुरंत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (EE) व सहायक अभियंता (AE) को मौके पर तलब किया और ग्रामीणों के साथ वार्ता कराई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा तथा एक सप्ताह के भीतर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर नहर में जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। #प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में छोई क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट उपप्रधान, किशनपुर छोई, मोहन सिंह फर्त्याल, ग्राम प्रधान सुरेश सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान इन्दु लटवाल नाथूपुर छोई, सुरेंद्र सिंह लटवाल, भूपेन्द्र कुमार, दरवान सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह नेगी, नवीन चंद पांडे, राजेंद्र जोशी, कुबेर सिंह, मनोज, नवीन, बलवंत सिंह, हर्षवर्धन, गौरव नेगी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे। #uttarakhand #Ramnagar #nainital

Ramnagar, Nainital | Jul 27, 2026

MORE NEWS

#रामनगर में आपदा से टूटी #बेलगढ़ नहर से 800 एकड़ धान की फसल पर संकट, #आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई बेलगढ़ नहर के पुनर्निर्माण में हो रही देरी से आक्रोशित छोई क्षेत्र के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने #उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय रामनगर का घेराव किया। #किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द नहर की मरम्मत कराने और सिंचाई जल की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई। #प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 24 जुलाई 2026 को आई आपदा के दौरान बेलगढ़ नहर किलोमीटर 2.650 पर एक विशाल वृक्ष गिरने से पक्की दीवारें (पुस्ते) पूरी तरह टूट गई थीं, जिससे पानी का बहाव ठप हो गया। बेलगढ़ नहर क्षेत्र के लगभग 24 राजस्व गांवों की कृषि व्यवस्था की मुख्य रीढ़ है। इस नहर के ठप होने से छोई क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की लगभग 800 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। #ग्रामीणों ने बताया कि इस समय खेतों में धान की रोपाई का मुख्य सीजन चल रहा है, जिसमें सिंचाई के पानी की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। नहर टूटने के कारण खेतों में रोपी जा चुकी धान की पौध पानी के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। #एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह गंभीर मुद्दा भी उठाया कि पूर्व में आई आपदा के दौरान कराए गए कार्यों का लाखों रुपये का भुगतान ठेकेदारों को आज तक नहीं मिल पाया है। भुगतान न होने से ठेकेदारों में अविश्वास का माहौल है, जिसके कारण वर्तमान मरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है। इसके अलावा नहर में जगह-जगह भारी मात्रा में जमा सिल्ट और मलबे की सफाई की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। अधिकारियों को तलब कर दिया एक सप्ताह का आश्वासन मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी रामनगर ने तुरंत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (EE) व सहायक अभियंता (AE) को मौके पर तलब किया और ग्रामीणों के साथ वार्ता कराई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा तथा एक सप्ताह के भीतर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर नहर में जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। #प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में छोई क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट उपप्रधान, किशनपुर छोई, मोहन सिंह फर्त्याल, ग्राम प्रधान सुरेश सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान इन्दु लटवाल नाथूपुर छोई, सुरेंद्र सिंह लटवाल, भूपेन्द्र कुमार, दरवान सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह नेगी, नवीन चंद पांडे, राजेंद्र जोशी, कुबेर सिंह, मनोज, नवीन, बलवंत सिंह, हर्षवर्धन, गौरव नेगी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे। #uttarakhand #Ramnagar #nainital - Ramnagar News