गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्र विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गिरिडीह के झंडा मैदान में भगवान बिरसा मुंडा राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में हरलाडीह टीम ने एच.ई. हॉस्टल को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से खेलों से जुड़ने और "स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम" अभियान को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में एबीवीपी पदाधिकारी, समाजसेवी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
ABVP, ABVP Foundation Day, Birsa Munda Football