मोकामा के नौरंगा जलालपुर के यशराज ने चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल जूडो चैंपियनशिप में काँस्य पदक जीतकर अपने गाँव,क्षेत्र समेत बिहार और झारखंड का नाम रौशन किया है।यशराज झारखंड राज्य की तरफ से खेल रहे थे।
एक ओर जहाँ मोकामा,नौरंगा जलालपुर का नाम मीडिया में गलत कार्यों की वजह से रहता है,इस बीच उसी नौरंगा जलालपुर पंचायत के पचमहला गाँव निवासी राजेश कुमार के सुपुत्र यशराज ने पड़ोसी राज्य से खेलकर चंडीगढ़ में जाकर काँस्य पदक जीता है।
Mokameh, Patna | Jun 14, 2026