रहली के नगरीय क्षेत्र वार्ड 15 मोहर की रहने वाली शिक्षिका बेवी अहिरवार ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 में बड़ी सफलता हासिल की है, बेवी का चयन हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुँचने पर परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल छाया हुआ हैं..!!
Rehli, Sagar | Jul 9, 2026