बिहार में बाढ़ का असर अब रेल परिचालन पर भी दिखने लगा है। पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड के एक पुल तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने इस रेलखंड की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया है।
रेलवे के अनुसार, **6 सितंबर रविवार को पटना-गया रूट की 10 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी।** इनमें गया-पटना और पटना-गया के अलावा पटना-राजगीर मेमू भी शामिल है। वहीं **पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस** का मार्ग भी बदला गया है। ट्रेन संख्या 18625 और 18626 को पटना-गया के बजाय **बख्तियारपुर और किऊल** के रास्ते चलाया जाएगा।
रेलवे अधिकारी पुल और रेलखंड के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पानी कम होने और ट्रैक को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही डाउन लाइन पर परिचालन बहाल किया जाएगा।
यात्रियों से अपील है कि रविवार को सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।