Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

कोर्ट मैरिज के अगले ही दिन दुल्हन फरार, शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; महिला समेत 5 गिरफ्तार छतरपुर। शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी दीपक चौरसिया (48) पिता दीनदयाल चौरसिया निवासी दूधनाथ कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत के अनुसार 6 जुलाई को लवकुशनगर में उनकी कोर्ट मैरिज हुई थी। इसके अगले दिन 7 तारीख की रात करीब 9:30 बजे दीपक अपने भाई को देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नवविवाहिता पत्नी मौका पाकर फरार हो गई। मामले में 9 तारीख को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी की पूरी डील सबसे पहले टीकमगढ़ जिले के बम्होरी निवासी बबलू उर्फ जयप्रकाश अहिरवार ने करीब 1 लाख 80 हजार रुपये में कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने बबलू उर्फ जयप्रकाश अहिरवार, कमलेश पटेल उर्फ भगतजी, राजनारायण सिसोदिया, शंभू पटेल तथा रचना अनुरागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला रचना अनुरागी की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं और उसने लालच में आकर तीसरी शादी की थी। जांच के दौरान महिला के पास से चार अलग-अलग आधार कार्ड तथा एक बुरखा भी बरामद किया गया है। रचना अनुरागी देरी रोड क्षेत्र की निवासी बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। मामले की विवेचना जारी है। #Chhatarpurnews #LatestNews #news #MadhyaPradesh #mpcgnews #BreakingNews #ViralNews

Buxwaha, Chhatarpur | Jul 12, 2026

MORE NEWS

थाना प्रभारी से डीएसपी बने अधिकारी की सूची हुई जारी

थाना प्रभारी से डीएसपी बने अधिकारी की सूची हुई जारी

Buxwaha, Chhatarpur | Jul 14, 2026

राजा रघुवंशी जैसा कांड: पत्नी के प्रेमी ने दी खौफनाक मौत, सटई क्षेत्र में पहले गला घोंटा फिर पेंचकस से वार किए, पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपी पकड़े

राजा रघुवंशी जैसा कांड: पत्नी के प्रेमी ने दी खौफनाक मौत, सटई क्षेत्र में पहले गला घोंटा फिर पेंचकस से वार किए, पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपी पकड़े

Buxwaha, Chhatarpur | Jul 13, 2026

मंच पर छलका पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भावुक होकर रो पड़े
दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भावुक होकर रो पड़े। टिकट कटने के बाद पहली बार मंच से उनकी पीड़ा खुलकर सामने आई। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। राजनीतिक हलकों में लंबे समय से नरोत्तम मिश्रा और इमरती देवी के बीच मतभेदों की चर्चा होती रही है। दतिया उपचुनाव में हार के बाद इमरती देवी कई बार सार्वजनिक रूप से नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदार ठहरा चुकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जीतते हैं तो जिले की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे, जबकि हार की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। मंच पर नरोत्तम मिश्रा का भावुक होना प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मंच पर छलका पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भावुक होकर रो पड़े दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भावुक होकर रो पड़े। टिकट कटने के बाद पहली बार मंच से उनकी पीड़ा खुलकर सामने आई। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। राजनीतिक हलकों में लंबे समय से नरोत्तम मिश्रा और इमरती देवी के बीच मतभेदों की चर्चा होती रही है। दतिया उपचुनाव में हार के बाद इमरती देवी कई बार सार्वजनिक रूप से नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदार ठहरा चुकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जीतते हैं तो जिले की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे, जबकि हार की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। मंच पर नरोत्तम मिश्रा का भावुक होना प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Buxwaha, Chhatarpur | Jul 13, 2026

कोर्ट मैरिज के अगले ही दिन दुल्हन फरार, शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; महिला समेत 5 गिरफ्तार छतरपुर। शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी दीपक चौरसिया (48) पिता दीनदयाल चौरसिया निवासी दूधनाथ कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत के अनुसार 6 जुलाई को लवकुशनगर में उनकी कोर्ट मैरिज हुई थी। इसके अगले दिन 7 तारीख की रात करीब 9:30 बजे दीपक अपने भाई को देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नवविवाहिता पत्नी मौका पाकर फरार हो गई। मामले में 9 तारीख को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी की पूरी डील सबसे पहले टीकमगढ़ जिले के बम्होरी निवासी बबलू उर्फ जयप्रकाश अहिरवार ने करीब 1 लाख 80 हजार रुपये में कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने बबलू उर्फ जयप्रकाश अहिरवार, कमलेश पटेल उर्फ भगतजी, राजनारायण सिसोदिया, शंभू पटेल तथा रचना अनुरागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला रचना अनुरागी की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं और उसने लालच में आकर तीसरी शादी की थी। जांच के दौरान महिला के पास से चार अलग-अलग आधार कार्ड तथा एक बुरखा भी बरामद किया गया है। रचना अनुरागी देरी रोड क्षेत्र की निवासी बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। मामले की विवेचना जारी है। #Chhatarpurnews #LatestNews #news #MadhyaPradesh #mpcgnews #BreakingNews #ViralNews - Buxwaha News