Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क- LIU ने शुरू की होटल चेकिंग,संदिग्ध गतिविधियों पर एलआईयू की पैनी नजर,कॉलेज केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी.. प्रिंस शर्मा रुड़की/हिंदुस्तान समाचार।। कल 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-2026 परीक्षा को लेकर रुड़की में सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई यानी LIU की टीम द्वारा होटल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रुड़की स्थित अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के मद्देनज़र LIU यूनिट द्वारा आसपास के होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की सघन जांच की जा रही है। टीम होटल संचालकों से ठहरे हुए लोगों का रिकॉर्ड, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, नकल माफियाओं की मौजूदगी या फर्जी अभ्यर्थियों की संभावना को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही होटल संचालकों को सत्यापन प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं ताकि NEET-2026 परीक्षा पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके। फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां परीक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं और किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Roorkee, Haridwar | Jun 20, 2026

MORE NEWS