दृष्टिबाधित दंपत्ति के चार बच्चों को मिलेगी स्पॉन्सरशिप योजना की सहायता, कलेक्टर की पहल: जरूरतमंद चार बच्चों को मिलेगा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
..
विदिशा के दृष्टिबाधित दंपत्ति के चार जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने की पहल की गई है।
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देश पर परिवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आर्थिक स्थिति का आंकलन कर बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए योजना से लाभान्वित करने की अनुशंसा की गई है।
#vidisha #children #JansamparkMP