आजमगढ़ में प्रेमी ने हत्या कर ताल में छिपाया था शव
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल में शनिवार शाम एक युवती का कंकाल पाया गया। उसका सिर लापता था। जांच में मृतका की पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी ममता (24) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी मनोज यादव उर्फ मुरहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
#azamghadhnews #लेटेस्टअपडेट #LetestUpdate 👇👇