Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

बेलवा काशीपुर की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मामले में डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, प्रशासनिक कार्रवाई तेज किशनगंज प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के मौजा काशीपुर में बिहार सरकार की भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अंचल अधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, मौजा काशीपुर, थाना संख्या-04, खाता संख्या-174 एवं खेसरा संख्या-808 में दर्ज लगभग 5 एकड़ 12 डिसमिल बिहार सरकार की भूमि को पुलिस एवं प्रशासनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासनिक अभिलेखों में उक्त भूमि पर अवैध रूप से चाय बागान लगाकर अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख है। उल्लेखनीय है कि अपर समाहर्ता, किशनगंज द्वारा जमाबंदी रद्दीकरण वाद संख्या-11/2022-23 में पारित आदेश के आलोक में संबंधित भूमि की जमाबंदी पूर्व में ही रद्द कर दी गई थी। इसके बावजूद भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई अपेक्षित परिणाम तक नहीं पहुंच सकी। अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए तथा प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई भी की गई थी। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने 12 जून 2026 को अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं 50 महिला तथा 50 पुरुष पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करते हुए संयुक्त आदेश जारी किया था। हालांकि निर्धारित तिथि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी। गुरुवार को डीएम और एसपी के संयुक्त निरीक्षण के दौरान भूमि की वर्तमान स्थिति, अभिलेखीय तथ्यों एवं अतिक्रमण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम और एसपी के निरीक्षण के बाद मामले में प्रशासनिक सक्रियता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि लंबे समय से विवादित इस सरकारी भूमि को शीघ्र अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में अब ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Pothia, Kishanganj | Jun 18, 2026