भोजपुर जिला के दीपक सिंह बने
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने राज्यस्तरीय वॉलीबाल बालिका प्रतियोगिता में भोजपुर के दीपक कुमार सिंह को निर्णायक के रूप में किया चयन ।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण
द्वारा राज्यस्तरीय खेल वॉलीबाल प्रतियोगिता जमुई में आयोजित 22 से 26 अक्टूबर 2026
जिसमें निर्णायक के रूप में खेल प्राधिकरण पटना ने भोजपुर के लाल दीपक कुमार सिंह का चयन किया है। दीपक कुमार सिंह काफी तेज तर्रार निर्णायक के रूप में गिने जाते हैं। इनकी इन्हीं कौशल को देखकर खेल प्राधिकरण ने इन्हें राज्य सरकार की भिन्न भिन्न वॉलीबाल प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में चयन करती आ रही है। मूल रूप से दीपक कुमार सिंह भोजपुर ( आरा) जिले के बड़का लौहर गांव के रहने वाले हैं।
और दीपक कुमार सिंह अभी राज्य सरकार में शारीरिक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा सारण जिले के सोनपुर में भजन सिंह आदर्श मध्य विद्यालय, कसमर में पदस्थापित है।
हम सब जिले के तमाम खेल प्रेमी इनको शुभकामनाएं एवं बधाई देते हैं।
Arrah, Bhojpur | Oct 16, 2026