Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में कासगंज पुलिस, एसपी ने पटियाली थाने का किया औचक निरीक्षण सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और श्रद्धालुओं के सम्मानजनक व्यवहार के दिए निर्देश कासगंज। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने मंगलवार देर रात क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के साथ थाना पटियाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, बैरक, मेस, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न शाखाओं एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने, सभी रिकॉर्ड को अद्यतन रखने तथा थाना परिसर की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने, संयम बनाए रखने तथा भीड़भाड़ की स्थिति में धैर्यपूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए भी ब्रीफ किया गया। इसके बाद थाना कार्यालय में हल्का उपनिरीक्षकों एवं बीट पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहने, यातायात डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू कराने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा ग्राम प्रधानों, चौकीदारों, संभ्रांत नागरिकों, कांवड़ मित्रों और डीजे संचालकों के साथ समन्वय बनाकर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था मजबूत करने, संचार उपकरणों को समय रहते दुरुस्त कराने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए कांवड़ मार्ग पर मांसाहारी भोजन और मदिरा का किसी भी प्रकार से उपयोग या बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ढाबा संचालकों, मदिरा विक्रेताओं और पेट्रोल पंप संचालकों को शासन के निर्देशों से समय रहते अवगत कराने तथा उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में प्रभावी चेकिंग एवं गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों, पूर्व में गोकशी में लिप्त आरोपियों और गौ-तस्करों का भौतिक सत्यापन कर उन पर कड़ी निगरानी रखने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया। #KasganjPoliceInNews

Kasganj, Kasganj | Jul 29, 2026

MORE NEWS

श्रावण के प्रथम सोमवार पर सोरों में निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | Soron Mahakal Shahi Sawari 2026

हर-हर महादेव! 🔱 सोरों में 3 अगस्त को निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | देखें पूरी जानकारी

🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) में भगवान सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी।

🕓 समय: शाम 4:00 बजे
📍 स्थान: श्री सोमेश्वर महाकाल मंदिर, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज

इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को उज्जैन के प्रसिद्ध डमरू वादकों, झांझ वादन, भस्म प्रदर्शन, चिमटा वादन, भव्य ध्वज प्रदर्शन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिव्य दर्शन होगा। पूरे नगर में महाकाल के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा।

🙏 आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Channel को करें और अपने मित्रों के साथ Share करें।

#Soron #Mahakal #SomeshwarMahakal #ShahiSawari #Shravan2026

श्रावण के प्रथम सोमवार पर सोरों में निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | Soron Mahakal Shahi Sawari 2026 हर-हर महादेव! 🔱 सोरों में 3 अगस्त को निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | देखें पूरी जानकारी 🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) में भगवान सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी। 🕓 समय: शाम 4:00 बजे 📍 स्थान: श्री सोमेश्वर महाकाल मंदिर, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को उज्जैन के प्रसिद्ध डमरू वादकों, झांझ वादन, भस्म प्रदर्शन, चिमटा वादन, भव्य ध्वज प्रदर्शन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिव्य दर्शन होगा। पूरे नगर में महाकाल के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा। 🙏 आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Channel को करें और अपने मित्रों के साथ Share करें। #Soron #Mahakal #SomeshwarMahakal #ShahiSawari #Shravan2026

Kasganj, Kasganj | Aug 2, 2026

सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ियों की गाड़ी फंसी ट्रैक्टर ने निकाली

सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ियों की गाड़ी फंसी ट्रैक्टर ने निकाली

Kasganj, Kasganj | Aug 1, 2026

Tamatar Ka Paudha Kaise Lagaen🍅✅️👌 #shorts #faydemandkhetigyan #farming #khetigyan

Tamatar Ka Paudha Kaise Lagaen🍅✅️👌 #shorts #faydemandkhetigyan #farming #khetigyan

Kasganj, Kasganj | Jul 31, 2026

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद: एसपी ओ.पी. सिंह

कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कासगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हजारा नहर पटरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोर रफीक बंजारा निवासी नदरई को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज सहित कई जनपदों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज दो मामलों में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद: एसपी ओ.पी. सिंह कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कासगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हजारा नहर पटरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोर रफीक बंजारा निवासी नदरई को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज सहित कई जनपदों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज दो मामलों में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Kasganj, Kasganj | Jul 31, 2026

कासगंज-थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में साधू का शव मिलने के मामले में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी।

कासगंज-थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में साधू का शव मिलने के मामले में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी।

Kasganj, Kasganj | Jul 30, 2026