1.88 करोड़ के साइबर फ्राड में म्यूल अकाउंट धारक पर केस
वाराणसी।चौक पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने 'साइबर वज्र' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.88 करोड़ रुपये के साइबर फ्राड से जुड़े एक म्यूल अकाउंट धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग) पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि चौक क्षेत्र के सुड़िया, बुलानाला निवासी एसएम इंटरप्राइजेज के विपुल कुमार अग्रवाल ने कथित तौर पर एक प्रतिशत कमीशन के लालच में अपना करंट बैंक खाता साइबर जालसाजों को उपलब्ध करा दिया।
#LETESTNEWS #LetestUpdate #VaranasiNews #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख 👇👇