#दतिया विधानसभा उपचुनाव में #कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार रहे अवधेश नायक ने टिकट नहीं मिलने के बाद अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने बताया कि उनके निवास पर #भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों के प्रत्याशी सौजन्य भेंट करने पहुंचे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और संगठन के कई नेता भी उनसे मिलने आए।
अवधेश नायक ने लिखा कि उन्होंने अभी तक किसी भी दल के समर्थन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि बसई अंचल सहित ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और साथियों से चर्चा के बाद ही अगले एक-दो दिनों में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका निर्णय केवल दतिया के हित में होगा और किसी भी तरह की अफवाह या अटकलों पर विश्वास न किया जाए।
#breakingnewswala #MPNews