राम मंदिर में 40 दिन में पकड़ी गईं 70 चोरियां : डॉ. रागिनी नायक
वाराणसी। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शनिवार को भाजपा और आरएसएस को घेरा। उन्होंने मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात की और कहा कि 40 दिन में 70 चोरियां पकड़ी गईं। सोचिए, छह साल में कितनी चोरियां हुई होंगी? कितने चंदे चोरों की झोलियों में गए होंगे। उन्होंने सरकार से धर्मस्थलों को आरटीआई के दायरे में लाने की मांग की।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा, विहिप, संघ और संघ परिवार के संगठनों ने भगवान राम के नाम पर राजनीति की। अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ ठगी करने वालों को कटघरे में खड़ा किया जायेगा।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #VaranasiNews 👇👇