*दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा..*
दतिया, 6 जुलाई 2026। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं, तैयारियों एवं विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।