#पटना सिटी - बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर मंडई चौराहा के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। चोर दुकान से करीब 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल और बिजली के तार चोरी कर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर ही रही थी, इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक के चोरी किए तार को गलाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल रहे तार को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। उसके पास से चोरी किया मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#PatnaCity #Bypass #Begampur #Patna #Bihar #CrimeNews #Police