
चरखी दादरी फायरिंग: घटना का बदला हुआ सीक्वेंस
थाने के सामने स्कॉर्पियो पर 30 राउंड फायरिंग
चरखी दादरी सिटी थाने के सामने गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो को रोककर करीब 30 राउंड फायरिंग की। स्कॉर्पियो में सवार सातों लोग गोली लगने से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद 4 एकड़ जमीन को लेकर था।
7 घायल, 4 की हालत गंभीर
घायलों में अमित फतेहगढ़िया, अंकित (चरखी दादरी), कीर्तिमान (हिसार), सूरज (मानहेरू), अंकित (भिवानी), सनी (हिसार) और कृष्ण (महेंद्रगढ़) शामिल हैं। सभी को पहले दादरी अस्पताल और फिर रोहतक रेफर किया गया। चार घायल अब भी वेंटिलेटर पर हैं, जबकि अमित को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भेजा गया है।
मुठभेड़ में रोहित काटिया गिरफ्तार
शुक्रवार दोपहर बोंद गांव में पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी रोहित काटिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा साहुवास निवासी प्रीत और भिवानी के सांगा गांव के युद्धविंद्र को भी पुलिस ने दबोच लिया।
वीडियो में कबूलनामा
रोहित काटिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूछताछ के दौरान वह कहता दिख रहा है—
नाम? – रोहित काटिया
प्लान कहां बना? – साहुवास में
मकसद क्या था? – अमित को मारना
कितने लोग थे? – करीब 9-10
हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस जांच में क्या सामने आया
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अमित फतेहगढ़िया को निशाना बनाकर हमला किया था। इस जमीन विवाद का केस पहले से बाढ़ड़ा थाने में दर्ज है। पुलिस ने यह भी बताया कि फायरिंग में घायल सातों लोगों पर कुल 43 आपराधिक मामले दर्ज हैं। #charkhidadri #haryana #hisar #citybignews